मुरादाबाद, मई 1 -- मार्डन पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर लिटिल मास्टर कप नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। गुरुवार रात खेले गए मैच में नेक्स्ट जनरेशन ने सीएसएस एकेडमी को हराकर दो अंक अर्जित किए। सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 123 रन बनाए। जिसमें शुएब खान ने 66 बॉल में 73 रन और मोहम्मद रेहान ने 16 बॉल पर 8 रन की पारी खेली। नेक्स्ट के लिए में गेंदबाजी करते हुए शिघम ने 4 विकेट ओर अजहान खान ने 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट जनरेशन ने 21.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और आसान जीत दर्ज की। टीम के लिए अथर्व शर्मा ने 49 बॉल में 43 रन और नितिन ने 30 बॉल पर 34 रन की पारी खेली। सीएसएस के लिए गेंदबाजी करते हुए हसन शेख ने 2 और मोनिस, कामरान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.