मुरादाबाद, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. पूनम गुप्ता ने तेज बारिश के बीच विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा वितरित किया। उन्होंने अपनी कविताओं और वीरगाथाओं के माध्यम से तिरंगे का महत्व बताते हुए बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत की। उनका प्रमुख संदेश था, "जब-जब हवा का झोंका आएगा, झंडा गगन में लहराएगा।" डॉ. गुप्ता ने बोनी एनी स्कूल, सेंट मेरी कॉलेज, दिव्य सरस्वती इंटर कॉलेज, साईं इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। सभी विद्यालयों में उनका स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा सासाराम, दो हजार लोगों ने लिया राष्...