फोटो। कैरम और चेस में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मुरादाबाद, मई 19 -- आरआरके स्कूल में एक दिवसीय इंटर हाउस कैरम और चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने दिमागी कौशल का प्रदर्शन किया। कैरम प्रतियोगिता बालक वर्ग में में कक्षा एक और दो में अक्षत रस्तोगी, तीन से चार में दक्ष, पांच से आठ में अनुकूल सोनकर, कक्षा नौ से 12 में मानस गौर ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में विभिन्न कक्षाओं में वेदिका, अमिका, ऐनी तांतरान, आयुषी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य वंदना छाब़ड़ा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.