गोरखपुर, मार्च 3 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के राप्ती नदी में शनिवार को फोटोशूट के दौरान डूबे मोगलहा गांव के 17 वर्षीय किशोर हैदर अली का शव सोमवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। घटना मदराघाट पीपा पुल के पास की है। कड़ी मशक्कत के बाद करमैनीघाट पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श त्रवेदी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने सोमवार सुबह शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.