प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में फोटोग्राफी के तकनीकी और व्यावहारिक पक्ष पर कार्यशाला हुई। कैनन इंडिया से जुड़े प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह अधिकारी ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कैमरा, सेंसर, फोकस, लाइट, कंट्रास्ट और कम्पोजिशन की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल और डीएसएलआर कैमरे के अंतर को समझाते हुए कहा कि उपकरण की समझ और उसका सही उपयोग बेहतर तस्वीर के लिए जरूरी है। कहा कि फोटोग्राफी केवल सुंदर तस्वीर लेने तक सीमित नहीं, बल्कि घटना या परिस्थिति को प्रमाणिक रूप से दर्ज करने का प्रभावी माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...