अल्मोड़ा, अगस्त 20 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी की ओर से हिमालय जैफर गैलरी में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में छायाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। फोटोग्राफी के महत्व पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध छायाकार रघु राय व प्रख्यात पर्वतारोही निर्मल पुर्जा को श्रद्धांजलि दी गई। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी के सचिव जयमित्र सिह बिष्ट ने कहा कि फोटोग्राफी एक कला होने के साथ समाज, संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण को समझने व संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मिराल ने हिमालयी क्षेत्र में साहसिक पर्यटन व हिमालय के ग्लेशियरों की तीव्रता से पिघलने की गति व फोटोग्राफी अनुभवों को साझा किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो सेशन का...