वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, संवाददाता। काशी विद्यापीठ स्थित महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में गुरुवार को छायाकार पद्मश्री रघु राय की स्मृति में सभा हुई। लाला दीनदयाल फोटो आर्ट सोसायटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में फोटोग्राफर प्रदीप पांडेय 'रवि' को भी याद किया। मुख्य वक्ता कलाविज्ञ आर. गणेशन ने रघु राय के साक्षात्कार को उद्घृत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बेहतर फोटोग्राफी के लिए महंगे संसाधन नहीं, बल्कि हुनर जरूरी है। यह ठीक उसी तरह है कि अच्छी लिखावट के लिए महंगी कलम आवश्यक नहीं है। संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रघु राय की सफलता के पीछे उनकी विशेष दृष्टि और अटूट जुनून था। यह भी पढ़ें- काशी में अमरत्व का मार्ग बन जाती है मृत्यु : प्रो.नागेंद्र पांडेय नवागंतुक फोटोग्राफरों के लिए यह प्रेरणास्र...