मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर ही नहीं पूरे राज्य के नौवीं कक्षा के हजारों बच्चों की पढ़ाई फोटोकॉपी और डाउनलोडिंग के भरोसे हो रही है। बाजार में एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिल रही है। 9वीं कक्षा का सिलेबस बदल चुका है, लेकिन नई किताबें अब तक नहीं छपी हैं। बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे। अभिभावक हर दिन दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। बच्चों की चिंता यह है कि मई के पहले या दूसरे सप्ताह में पहला पीरियोडिक टेस्ट होना है। यह भी पढ़ें- ब्लैकबोर्ड से प्रश्न उतारकर परीक्षा देगे छात्रएनसीईआरटी की किताबों की स्थिति इधर, एनसीईआरटी ने अपने वेबसाइट पर नया पाठ्यक्रम डाला है। एनसीईआरटी ने निर्देश जारी किया है कि कक्षा 9वीं की नई पुस्तकों की छपाई युद्धस्तर पर हो रही है। जल्द ही किताबें बाजार में होंगी। 9वीं की नई पाठ्यपुस्तक का वेब...