मुरादाबाद, फरवरी 17 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण की आवश्यकता के प्रति समाज को जागरूक करना था। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने बस्ती क्षेत्र में जाकर जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा, परिवर्तन एनजीओ के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रिंस चौहान एवं नेहा शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। संचालन एवं संयोजन डॉ. सविता अग्रवाल व शिवानी गुप्ता ने किया। तृतीय सत्र में पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ रहा। प्रो. सीमा अग्रवाल, प्रो. सुधा सिंह, प्रो. इंदू सिंह राजपूत, फौजिया, खुशी, फबेह, आशी, मोहिनी, पलक आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.