संभल, फरवरी 7 -- दि बहजोई एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की प्रबंध समिति के चुनाव शुक्रवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुए। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक और निर्णायक रहने वाला है। कुल 1190 मतदाताओं में से 1127 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकॉर्ड मतदान दर्ज कराया। देर शाम तक चले मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक मतगणना जारी रही। साथ ही समर्थक अपने अपने प्रत्याशी की जीत के दावे करते नजर आए। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से एसडीएम नीतू रानी की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. एके सिंह तथा पीठासीन अधिकारी लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराया। शांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.