संभल, मार्च 29 -- राम नवमी के पावन अवसर पर गोलागंज स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। देर शाम शुरू हुए इस आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा का विशेष आकर्षण देखने को मिला। लहंगा-चोली और साड़ी में सजी महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने डांडिया की मधुर धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सवी माहौल के बीच पूरा मंदिर परिसर सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाकर डांडिया खेला, जो आपसी सौहार्द और एकता का प्रतीक बना। बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ भाग लेकर माहौल को और जीवंत कर दिया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोग...