हजारीबाग, अप्रैल 11 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के सभागार मे फोकल एमडीए और टीबी को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने की और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी गांव भूषण राणा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे । प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की आयोजित इस बैठक मे बताया गया कि 20अप्रैल से 5 मई तक चयनित 12 गांव में सभी लाभार्थियों को फैलारिया रोधी दवा खिलाई जाएगी । दवा का सेवन 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे , गर्भवती एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं कराया जायेगा। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सभी गांव में बुखार पीड़ित व्यक्तियों का रक्तपट जांच किया जायेगा । इसके लिए सहिया, एएनए...