धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, संवाददाता। खरीफ सीजन में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले फॉल आर्मी वर्म के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विभाग ने बचाव के उपाय बताए हैं। कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के केंद्रीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है। किसानों से नियमित रूप से फसल की निगरानी और शुरुआती अवस्था में ही कीट नियंत्रण के उपाय अपनाने की अपील की। फॉल आर्मी वर्म अत्यंत विनाशकारी कीट है, जो मुख्य रूप से मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाता है। समय पर नियंत्रण नहीं होने पर यह पत्तियों, तने और भुट्टों को क्षति पहुंचाकर उत्पादन में भारी गिरावट ला सकता है। कृषि विभाग ने सलाह दी कि अंकुरण के बाद प्रत्येक सप्ताह खेत का निरीक्षण करें। साथ ही फेरोमोन ट्रैप लगाकर नर पतंग की निगरानी करें। किसान तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर,...