गाज़ियाबाद, जून 10 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव किन्नापुर में ट्रासफार्मर में हुए फॉल्ट को ठीक करने में देरी होने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने लाइनमैन की बेरहमी से पिटाई कर दी। अवर अभियंता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।गांव किन्नापुर में मंगलवार रात खेतों की लाइन का ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और खेतों की सप्लाई भी पूरी तरह से बंद हो गई। ग्रामीणों ने फॉल्ट होने की सूचना कस्बा फरीदनगर स्थित बिजली सब स्टेशन पर दी। काफी देर तक लाइनमैन फॉल्ट ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- फॉल्ट ठीक करने में देरी पर लाइनमैन को पीटा करीब दो घंटे बाद जब लाइनमैन पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने लाइनमैन क...