कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर दक्षिण। गुजैनी में सूनसान जगह ले जाकर 10 वर्षीय बच्चे से मां को फोन करवा दो लाख रुपये की फिरौती मंगवाने वाले तीन नाबालिगों सहित आठ आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फॉलोअर और लाइक बढ़ाने के चक्कर में ऐसा किया था। पुलिस ने गिरफ्तार हुए बर्रा आठ कच्ची बस्ती निवासी अरविंद सिंह, मो. शाहिद, अमन कटिया, वरुण विहार कच्ची बस्ती के लकी और जरौली फेस टू के चंदन कुमार को जेल जबकि तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह इटावा भेज दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा आठ निवासी प्राइवेट कर्मी अमित शुक्ला का बेटा हर्षल 11 फरवरी को पास स्थित सब्जी मंडी गया था। इसी दौरान हर्षल की मां प्रभाती उर्फ निधि को अंजान नंबर से फोन आया। कॉल उठाने पर बेटे की आवाज आई, उसने कहा कि ...