नई दिल्ली, जून 4 -- सीबीएसई व्हिसिलब्लोवर सार्थक सिद्धांत ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एक सलाह दी है। सार्थक ने कहा है कि अभिजीत दीपके यह सुनिश्चि करें कि उनका आंदोलन वास्तविक रहे, ना कि सिर्फ इंटरनेट पर सनसनी बनकर रह जाए। उन्होंने कहाकि छात्रों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को अर्थपूर्ण होना चाहिए। सार्थक ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बातें कहीं। गौरतलब है कि सार्थक हाल ही में संसदीय समिति के सामने पेश भी हुए थे। उन्होंने सीबीएसई के ओएमएस में खामियों के बारे में बात की थी। मुद्दों पर कायम रहना चाहिएइंटरव्यू के दौरान सार्थक सिद्धांत ने कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शुरू किए आंदोलन के बारे में बात की। उन्होंने कहाकि वह पॉलिटिक्स के बारे में बात नहीं करना चाहते। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहाकि अगर यह छात्...