वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट पर फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर बढ़ाने का चलन तेजी से चला है। इसी तरह फॉलोअर्स बढ़ाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर फॉलोवर्स बढ़ाने में निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ ठगी हुई है। उन्होंने 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। सारनाथ स्थित स्कूल की शिक्षिका पांडेयपुर में रहती हैं। उनके अनुसार, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का एक आकर्षक विज्ञापन देखा, जिसमें कम कीमत में फॉलोअर्स बढ़ाने का दावा था। विज्ञापन पर भरोसा कर उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। शुरुआत में ठगों ने दो हजार फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए मात्र 190 रुपये मांगे। शिक्षिका ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया, जिसके बाद उसके अकाउंट पर कुछ फॉलोअर्स बढ़ते दिखाई दिए। इससे भरोसा बढ़ गया। इसके ...