वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- यूपी के लखनऊ में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में मड़ियांव के अजीजनगर में रहने वाले 20 वर्षीय मो. जाकिर ने जान गवां दी। इंस्टाग्राम पर फांसी लगाने की रील बनाते समय रविवार को उसका पैर स्टूल से फिसल गया। इससे वह नीचे गिरा और गला कस गया। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने जाकिर को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। जाकिर अपने पिता मो. रफीक के साथ कबाड़ का काम करता था। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो भी बनाता था। जाकिर के भाई अजीज ने बताया कि रविवार को सभी लोग काम पर गए थे। घर पर भाई और मां शहनाज बानो थीं। दोपहर में मां बर्तन धुल रही थीं। भाई कमरे में था। वह अंदर से कमरा बंद कर फांसी की रील बना रहा था। तख्त पर स्टूल रखकर खड़ा था। उसने गले में फंदा डाला। च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.