जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र खानपुर में रविवार की शाम हुए गोली कांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि खानपुर-अकबरपुर गांव में जान से मारने की मंशा से हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सोमवार को कोईरीडीहा चौराहे पर आरोपियों की तलाश में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि घटना में शामिल दो आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास देखे गए हैं। पुलिस ने करीब 12 बजकर 50 मिनट पर विश्वविद्यालय के पहले गेट के पास से दो युवकों को गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी अकबर जगदीशपुर और आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी अकबर...