अमरोहा, नवम्बर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। बेजुर्म दुकान से हिरासत में लेने के बाद फर्जी मुकदमा दर्ज करा मीट दुकानदार उबैद से 1.20 लाख की वसूली में फंसे तीनों सिपाहियों ने सीओ कार्यालय में अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। वहीं, मामले में दुकानदार के बयान अभी तक दर्ज नहीं किए गए हैं, बुधवार को उसे फोन कर सीओ कार्यालय बुलाया गया था लेकिन फिर काफी देर बैठाने के बाद बिना बयान दर्ज किए उसे वापस लौटा दिया गया। चर्चा ये है कि समझौता करने के लिए सिपाहियों को पूरा वक्त दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस स्तर से भी दुकानदार पर समझौता करने का दबाव लगातार बन रहा है। कुछ पुलिसकर्मी उसे जगह-जगह बुलाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। लाइसेंस निरस्त कराने धमकी तक दी जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने अब पूरे मामले की शिकायत डीआईजी से करने की बात कही है। गौरतलब है कि शहर में मंडी धनौर...