हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस, संवाददाता। पुलिस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के पहाड़पुर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस के शक की हुई अपनों पर ही घूम रही थी। उम्मीद है कि पुलिस गुरुवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है। पहाड़पुर निवासी निवासी जगदीश शर्मा स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड लिपिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह गांव में ही रहते थे। सोमवार की रात धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका रक्तरंजित शव मंगलवार की सुबह चारपाई पर मिला था। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई थी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 82 साल के बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, घर में मिली खून से सनी लाश; पैर-मुंह बंधे थे घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। चौकाने वाली बात यह थी कि दो...