गया, जनवरी 30 -- धान,गेहूं, चावल व दाल के बड़े थोक दो कारोबारी राजेश साव व गौरीशंकर गुप्ता के आयकर विभाग की रेड लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को जारी रही। दोनों कारोबारी के झारखंड के रांची के नामचीन चावल के बड़े कारोबारी बाबा एग्रो से तार जुड़े हैं। मुख्य कार्रवाई रांची में भी हो रही है। उसी मामले में गया जी के थोक किराना मंडी के दोनों कारोबारी के आवास, प्रतिष्ठान, गोदाम व होटलों में गुरुवार की सुबह से आईटी की अलग-अलग टीम कार्रवाई में रात-दिन जुटी है। बताया कि रांची में रेड खत्म होने के बाद ही गया जी में कार्रवाई समाप्त होगी। शनिवार को भी रेड जारी रहने का अनुमान है। हालांकि दो दिनों से चल रही आ रही रेड में टैक्स चोरी या माल जब्ती की बात सामने नहीं आ पा रही है। पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद भी ठोस बात सामने आएगी। गया जी शहर से लेकर मानपुर में...