मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कांड मामले में पुलिस टीम को सर्विलांस और सीसी कैमरे फुटेज के माध्यम से अहम सुराग मिले हैं। मामले के पर्दाफाश के लिए गठित जांच टीम शातिर चोरों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सारहू पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर सहादतपुरा मुहल्ला स्थित राजेन्द्र अग्रवाल की मोबाइल की होलसेल की दुकान हैं। पांच दिन पहले दो अप्रैल की शाम को मोबाइल दुकानदार राजेन्द्र अग्रवाल रोज की भांति दुकान बंद करके बगल स्थित घर चले गए थे। इस बीच देर रात को शातिर चोर दुकान के पीछे की दीवार में छेदकर करके अंदर घुस गए थे। इस दौरान चोर दुकान के अंदर रखे लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन चुरा ले गए थे। चोरी की घटना को अंजाम देने के ब...