कानपुर, जनवरी 20 -- - कैंट के एबी विद्यालय में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में पकड़ी गई थी सॉल्वर कानपुर। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में मालरोड स्थित एबी विद्यालय में पकड़ी गई महिला सॉल्वर को लाने वाले बिहार के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपित सॉल्वर गैंग गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। शनिवार सुबह एबी विद्यालय में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड ने झारखंड की रहने वाली महिला सॉल्वर शिखा कुमारी पकड़ा था। वह फतेहपुर के खागा रज्जीपुर बांदीपुर निवासी रेनू यादव की जगह परीक्षा देने आई थी। पुलिस ने मंगलवार रात बिहार निवासी राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजीव सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड है, जो परीक्षा देने का कॉन्ट्रैक्ट लेता है। मामले में एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि शिखा कुमारी को बि...