अलीगढ़, अप्रैल 28 -- लोधा (अलीगढ़), संवाददाता। रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में पुलिस टीम पर हमला व पथराव करने वाले आरोपियों के परिजन भी घर से ताले लगाकर फरार हो गए। तीसरे दिन भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं,पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि गांव नौगवां अर्जुनपुर में जमीनी विवाद व रंगदारी के मामले में आरोपी मेहंदी हसन व अन्य के खिलाफ मुकदमा हुआ था। रविवार को शाहजमाल चौकी इंचार्ज महेश चंद्र टीम के साथ उसे पकड़ने के लिए गांव पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, डायल 112 गाड़ी का तोड़ा शीशा वहां मेहंदी के उकसाने पर भीड़ ने पुलिस को घेरकर लाठी-डंडों व घातक हथियारों से हमला कर दिया था। अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास व खी...