अमरोहा, दिसम्बर 22 -- गजरौला, संवाददाता। नगर के निजी अस्पताल में भर्ती लावारिस नवजात की हालत नाजुक बनी है। शनिवार की रात उसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भीकनपुर शुमाली निवासी रूबी के घर के पास कूड़े के ढेर पर नवजात पड़ा था। बताया जा रहा है कि वहां बीते मंगलवार को एक कुतिया ने रातभर नवजात को अपने पिल्लों के साथ सुरक्षित रखा था। इसके बाद अगले दिन सुबह में नवजात के रोने की आवाज सुनकर रूबी मौके पर पहुंची तो उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों के अनुसार कोई बिन ब्याही मां नवजात को कुतिया के पास फेंक गई थी। नवजात को गजरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्साधीक्षक डा.योगेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.