संभल, जनवरी 29 -- रामपुर के जहांगीरपुर में मौसी के इंतकाल के बाद घर लौट रही महिला की बेरहमी से की गई हत्या की वारदात को छह दिन बीत चुके हैं। पुलिस टीम सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। आरोपी बनाए गए महिला के ससुरालियों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है लेकिन अभी पुलिस के हाथ पुख्ता साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। थाना क्षेत्र के गांव सिसौटा निवासी मुजम्मिल की पत्नी शहबुल निशा (32वर्ष) 22 जनवरी की सुबह अपनी दो वर्षीय बेटी जाहिरा के साथ रामपुर के जहांगीरपुर गांव में मौसी परवीन की मौत होने पर गमी में शामिल होने गई थी। शाम को वह मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मछरिया निवासी ताई सुगरा बेगम के साथ घर लौटने के लिए निकली थी। बिलारी पहुंचने पर ताई ने शहबुल को सिसौटा के लिए सवारी में बैठा दिया और खुद मुरादाबाद के लिए निकल ग...