मथुरा, अगस्त 4 -- राशन के चावल की कालाबाजारी प्रकरण में वंशी प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह चावल इगलास ले जाया जा रहा था। अनौड़ा चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह एवं पुलिस कर्मी सूर्य प्रकाश, आशीष कुमार, ओमप्रकाश आदि ने गश्त के दौरान भरऊ बिझारी मोड़ पर चावल से भरी गाड़ी पकड़ी थी। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर एआरओ नरेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक रविकांत पहुंचे और चावल की जांच की। कट्टों में भरा चावल राशन का बताया गया। टीम को दिए बयान में चालक आजाद खान ने बताया कि वह महेश अग्रवाल पुत्र वेद प्रकाश अग्रवाल के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कोटेदार पर अनाज की कालाबाजारी का केस दर्ज महेश अग्रवाल द्वारा मैक्स पिकअप में क‌ट्टे लोड कराए गए। इसके बाद महेश ने उसे पच...