अमरोहा, जून 12 -- उझारी। क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही आयशा की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं फरार हत्यारोपी प्रेमी पुलिस की पकड़ से दूर बना है। जानकारी के अनुसार संभल के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी 40 वर्षीय आयशा पत्नी स्व. रईस बीते कुछ समय से कस्बे में बस स्टैंड के पास गुड्डू वारसी पुत्र सगीर वारसी के मकान में किराए पर रह रही थी। आयशा के साथ उसकी 18 वर्षीय पुत्री फायजा, 16 वर्षीय पुत्र साहिल, 14 वर्षीय रिहान व आठ वर्षीय अहसान भी रहते थे। आयशा के बेटे के मुताबिक आयशा का संभल निवासी परवेज नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने आपसी सहमति से बुधवार को निकाह करने का फैसला किया था। निकाह की तैयारियों के चलते परवेज भी बीते तीन दिन से आयशा के साथ ही रह रहा था。 यह भी पढ़ें- निकाह से...