बुलंदशहर, मार्च 15 -- बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार सवारों की तलाश में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम ने दूसरे दिन नहर को खंगाला। परंतु किसी का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, हादसे में मृत बाइक सवार सलीम के भाई सुनपेड़ा निवासी इरफान ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुनपेड़ा निवासी सलीम शुक्रवार दोपहर पत्नी निशा के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी मॉट ब्रांच नहर सुनपेड़ा गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार ने गलत साइड आकर बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सलीम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी निशा का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। नहर में गिरी कार सवारों की तलाश में शुक्रवार को प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को लगाया। शनिवार को भी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम कार सवारों की तलाश में नह...