किशनगंज, मार्च 19 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गलगलिया थाना क्षेत्र के लंगराडुबा गांव में सोमवार की देर रात हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के बाद से फरार आरोपी पति मो. आलम का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है, जिससे लोकेशन ट्रैक करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मक्के के खेतों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई मो. शफीक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है कि आरोपी मक्के के खेत में छिपा हो सकता है, जिस पर पुलिस चिन्हित स्थ...