बरेली, मार्च 31 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास हादसे की जांच कमेटी की कार्यशैली अब खुद सवालों के घेरे में है। एक ओर जहां अधिकारी बैठकों में व्यस्त नजर आ रहे हैं, वहीं रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर खराब सेहत का हवाला देकर जांच को टाला जा रहा है। 24 मार्च की रात नाले में गिरकर हुई तौहीद की मौत के बाद 30 घंटे में शव बरामद हुआ, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी जांच अधूरी है। ऐसे में साफ है कि लापरवाही सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं, बल्कि उसकी जांच में भी हो रही है। पीड़ित परिवार जवाब का इंतजार कर रहा है। बीते 24 मार्च को हरदोई निवासी तौहीद की सेटेलाइट बस स्टैंड के पास करीब नौ फीट गहरे नाले में गिरने से मौत हो गई थी। हादसे के कारणों की जांच के लिए अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय और अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी की दो सदस्यीय कमेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.