पाकुड़, अप्रैल 3 -- सिमलोंग ओपी क्षेत्र के छोटा कुटलो गांव में गुरुवार को हुई आगजनी की घटना के बाद अब चार परिवार पूरी तरह से छतविहीन हो गए हैं। एक व्यक्ति की सनक ने न सिर्फ अपने घर को जलाया, बल्कि देखते ही देखते तीन और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आज हालात यह है कि सभी प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे, भीषण गर्मी में एक तिरपाल के सहारे जीवन बिताने को मजबूर हैं। घटना के बाद गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है। जिन घरों में कभी चूल्हा जलता था, वहां अब सिर्फ राख और जले हुए सामान का ढेर नजर आ रहा है। पीड़ित परिवारों के पास न रहने के लिए सुरक्षित घर बचा है और न ही खाने-पीने का पर्याप्त सामान।प्रभावित लखीराम मुर्मू, चुनूस मुर्मू, सोनोत मुर्मू और आरोपी ढेणा मुर्मू का परिवार अब एक ही जगह तिरपाल लगाकर रह रहा है। दिन में तेज धूप और रात में असुरक्...