बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की बाल कल्याण समिति काउंसिलिंग करेगी। मंगलवार को जिला अस्पताल में मां के साथ पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया था। जिसके बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इस मामले में बाल कल्याण समिति और पुलिस ने संज्ञान लिया है। काउंसिलिंग होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ पहुंची। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी से परेशानी के बारे में जानकारी की। मां ने बताया कि बेटी के पेट में दर्द हो रहा है। दर्द का इलाज कर दीजिए। इस दौरान किशोरी का पेट देखकर परिजनों ने गंभीरता से जानकारी की, मगर परिजनों ने दर्द होने की बात कही। इसी दौरान किशोरी का प्रसव हो ग...