बागपत, मई 10 -- बागपत। पीट-पीटकर की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को दीपक के शव का पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, शुक्रवार की रात्रि नंगला गांव निवासी दीपक पुत्र शीशपाल की उसके दोस्तों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में दीपक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में मृतक दीपक के चाचा ब्रह्मपाल ने गांव के ही कपिल उर्फ़ काला, अमित व मोहित पुत्र आन्नद व आनन्द पुत्र सुखबीर के खिलाफ रिपोर्ट कराईं थी। पुलिस ने अमित व उसके पिता आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दीपक की हत्या की गई है। उधर, गांव में चर्चा है कि अवैध संबंधों में दीपक क...