कटिहार, जून 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि गोबराही दियारा के घाट टोला में रविवार की रात 65 वर्षीय रामानंद महतो की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। परिजनों का आरोप है कि घटना से करीब डेढ़ माह पहले ही आरोपियों की ओर से लगातार मिल रही धमकी और मारपीट की शिकायत कुरसेला थाना में की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मनोबल बढ़ गया और रविवार की रात रामानंद महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की पतोहू दुखनी देवी ने रवि कुमार महतो उर्फ रब्बो महतो, पिता देवेंद्र महतो को आरोपी बताया है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News डेढ़ माह पहले दी शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाईआरोप और धमकियाँ आरोप है कि रवि उर्फ रब्बो महतो उसकी नाबालिग पुत्री से जबरन शादी करने का दबाव बन...