कटिहार, फरवरी 27 -- फलका। बीते बुधवार की देर रात शादी में पोठिया से कुरसेला बारात जा रहे बाइक सवार दो युवक प्रशांत कुमार (24) वर्ष एवं उदय नारायण यादव (22) दोनों पोठिया निवासी की कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर डुमरिया गांव समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी। वहीं एक अन्य बाइक सवार भी गंभीर रुप से घायल है। मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशी गम में तब्दील कर दिया। गुरुवार की अहले सुबह दोनों मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद पोठिया गांव पहुंचते ही हर तरफ मातमी सन्नाटा पसर गया। पीड़ित परिजनों के क्रंदन को सुन शव देखने पहुंचे ग्रामीणों के भी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। हर तरफ चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गौरतलब हो कि बीते बुधवार को पोठिया पंचायत के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव का छोटा पुत्र निखिल कुमार का कुरसेला के विवाह भवन...