बागपत, जून 10 -- बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ला के युवक की प्रेम प्रसंग में की गई हत्या के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं घटना में कई अन्य लोगों के शामिल होने की चर्चाएं भी चल रही हैं। सोमवार रात गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। केतीपुरा मोहल्ले निवासी 22 वर्षीय युवक शहजान का मोहल्ला मुगलपुरा निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शहजान फ्रूट चाट की ठेली लगाता था। रविवार की देर रात करीब एक बजे शहजान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। उसे युवती के चाचाओं ने मौके पर दबोच लिया और गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी चाचाओं शाहरूख, फरमान और इमरान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था, जबकि एक नामजद हत्यारोपी फरार हो गया था。 यह भी पढ़ें- हॉरर किलिंग: भतीजी के सामने चाचाओं ने...