भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 अंतर्गत पनसल्ला चौक से गनीचक मोहल्ले तक सड़क और नाला की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला की समुचित निकासी नहीं होने और सड़क जर्जर हो जाने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई थी, जिससे लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। नगर निगम के डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की समस्या को देखा है और सड़क व नाला निर्माण को लेकर लोगों तथा जनप्रतिनिधियों से लगातार जानकारी ली है। यह भी पढ़ें- जलनिकासी में बाधा बने क्षतिग्रस्त मैनहोल को जल्द दुरुस्त करें : नगर आयुक्त उन्होंने कहा कि पनसल्ला चौक से ताता...