फॉलोअप: किसान की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 5 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव घूंचा में खेत की जुताई कर करने गए किसान का शव कल्टीवेटर के नीचे मिला था। मौके पर डंडा व लोहे का रॉड मिला था। इस मामले में मृतक के बेटे ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।महिपाल सिंह पुत्र हरि सिंह ने करीब आठ माह पूर्व अपने छोटे भाई जंगजीत की पुत्रवधू नीता पत्नी अजीत सिंह से ग्राम पंचायत घूंचा में करीब साढ़े छह बीघा खेत खरीदा था। इसी जमीन को लेकर दोनों भाईयों के परिवारों के बीच मतभेद चल रहा था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले जंगजीत के परिवार के लोग इसी खेत को लेतकर उसमें सरसों की बुवाई कर गए थे। महिपाल सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शनिवार तड़के ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और खेत की जुताई करने लगा। इसी ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर के नीचे महिपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.