नई दिल्ली, मई 31 -- देशभर में आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग का सीजन शुरू हो चुका है और लाखों नौकरीपेशा लोग अपने टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तैयारी में जुट गए हैं। आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए कई ITR फॉर्म की ऑनलाइन फाइलिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। हालांकि, ज्यादातर सैलरीड कर्मचारियों को अभी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज का इंतजार है, जिसका नाम Form 16 है। हर साल ITR भरने से पहले कर्मचारियों के मन में यही सवाल उठता है कि फॉर्म 16 (Form 16) कब मिलेगा और क्या इसके बिना भी ITR फाइल किया जा सकता है? यह भी पढ़ें- 40% से ज्यादा उछलेगा 100 रुपये वाला शेयर? एयरपोर्ट कारोबार से जुड़ी है कंपनी फॉर्म 16 (Form 16) एक ऐसा दस्तावेज है, जो नियोक्ता (Employer) द्वारा कर्मचारी को जारी किया जाता है। यह प्रमाणित करता है कि कर्मचारी की सैलरी से जितना TDS (Ta...