सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के सभागार में मंगलवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों के साथ फॉर्म छह भरने के अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि फॉर्म छह भरवाना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की बुनियादी प्रक्रिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने वार्ड और बूथ क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। बैठक में बूथ स्तर पर आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.