खगडि़या, जुलाई 21 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि स्कूलों में शिक्षकों के फॉर्मल ड्रेस (औपचारिक पोशाक) में नहीं आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश फिर से दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रूख दिखाया है। जाहिर है कि सदन में एक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने फॉर्मल ड्रेस में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही सभी डीईओ को लेटर भी जारी किया है। जाहिर है कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के जींस-पेंट व टी-शर्ट में स्कूल आने पर रोक लगा रखी है। पर, जिले में अब भी ऐसे शिक्षक हैं, जो जींस व टी-शर्ट में स्कूल में देखे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्कूलों में जींस-शर्ट पहनकर शिक्षण कार्य करते मिले गुरुजी तो होगी कार्रवाई यहां तक कि विभागीय कार्यक्रम के समय भी अधिकारियों के नजर के सामने ऐसे ड्रेस म...