सहारनपुर, मई 1 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। तहसील मुख्यालय पर कृषि विभाग द्वारा एग्रीस्टेक योजना के विशेष अभियान के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को जागरूक किया गया। गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर में किसानों को जानकारी देते हुए कृषि विभाग सहारनपुर के तकनीकी सहायक सोनू कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, खतौनी व आधार से लिंक मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है। यदि किसी किसान का मोबाईल नंबर आधार से लिंक नहीं है। तो वह तहसील में लगे कैम्प में आकर सहायक ऐप के माध्यम से अपना मोबाईल नंबर लिंक करा सकता है।लेखपाल अतुल प्रताप ने बताया कि जिन किसानों के खतौनी में नाम में त्रुटि है। वह तहसील में भूमि की नकल और आधार कार्ड लेकर संबंधित हल्का लेखपाल से संपर्क कर सकत...