फॉर्मर रजिस्ट्री में हो रही दिक्कत दूर कराने की मांग
गोंडा, जुलाई 16 -- गोण्डा। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने चकबंदी वाले गांवों में फॉर्मर रजिस्ट्री कराने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसदौरान किसानों ने खरीफ सीजन में खाद की दिक्कतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। किसानों ने बताया कि अभिलेखों और खसरा-खतौनी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इस पर सीडीओ दयानंद प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कर पात्र किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने और समय से बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। यह भी पढ़ें- किसानों ने उठाई सिंचाई-उर्वरक के साथ गन्ना भुगतान की समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.