लखनऊ, अप्रैल 4 -- फॉर्मर रजिस्ट्री की अंतिम समय सीमा 15 मई निर्धारित होने के बाद अब इसमें तेजी आई है। यूपी में 2 करोड़ से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। बाराबंकी, रामपुर, मुजफ्फरनगर, औरैया व गाजियाबाद जिले आगे चल रहे हैं।यूपी में जिन 2.03 करोड किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने का काम पूरा हो चुका है उसमें 1.72 करोड़ किसान सम्मान निधि पाने वाले और 30.93 लाख अन्य किसान शामिल हैं। 15 मई के बाद किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। हर जिले में अभियान चलाकर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। रामपुर सबसे आगे चल रहा है और यहां पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुजफ्फरनगर में 98.76 प्रतिशत, गाजियाबाद में 94.33 प्रतिशत और बाराबंकी में 91...