जहानाबाद, मई 2 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। पटना में जिला पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला के दौरान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा जिलाधिकारी अमृषा बैंस को जिले मे फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान का अवसर इस अवसर पर जिलाधिकारी को किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने तथा डिजिटल कृषि पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अग्री स्टैक भारत सरकार के कृषि विभाग की एक महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उनके कृषि संबंधी आंकड़ों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।

डिजिटल पहल का उद्देश्य इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं एवं...