देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया, निज संवाददाता फार्मर रजिस्ट्री के पेंच और बोरे की कमी से गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से क्रय केन्द्रों से किसान लौट रहे हैं। क्योंकि जिले के करीब 35 फ़ीसदी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। अभी तक 551 किसानों से 3036.582 एमटी गेहूं की खरीद हुई है।किसानों का गेहूं खरीदने को जिले में 96 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। जहां पर अप्रैल महीने से 2585 रूपये कुंतल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है। शासन ने जिले को 51000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। गेहूं कटाई के बाद किसान गेहूं लेकर क्रय केन्द्रों पर पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, फॉर्मर रजिस्ट्री भी तेज अभी खरीद तेज हुआ था कि पिछले सप्ताह शासन ने गेहूं बेचने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्...