बरेली, फरवरी 28 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। तहसील बहेड़ी और आंवला में फॉर्मर रजिस्ट्री की ज्यादा पेंडेंसी होने पर डीएम ने सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने उप कृषि निदेशक को अशुद्ध डाटा जल्द सही कराने को कहा ताकि लंबित आंकड़ों का सही आंकलन किया जा सके। उन्होंने जन सुविधा केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करने को कहा। बीडीओ को भी फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपनी भागीदारी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक भदपुरा में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.