फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया
छपरा, मई 27 -- अमनौर, संवाददाता। किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने तथा कृषि संबंधी डिजिटल डाटाबेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अमनौर प्रखंड के अपहर व अमनौर हरनारायण समेत विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविरों में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मियों तथा सर्वे टीम के सदस्यों से अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जमाबंदी रैयतों की अद्यतन सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार कर किसानों से सीधा संपर्क स्थापित किया जाए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.